डेक्स ट्रेडिंग से टोकन स्वैप कैसे करें

डेक्स ट्रेडिंग, ऑनचेन टोकन स्वैप को सीधे Kraken Pro वेब एक्सपीरियंस में लाती है. आप Kraken पर अभी तक लिस्ट न हुए ऑनचेन एसेट्स को प्लेटफ़ॉर्म छोड़े बिना सर्च, रिव्यू और ट्रेड कर सकते हैं — बाहरी वॉलेट, ब्रिज या गैस मैनेज करने की ज़रूरत नहीं. स्वैप एक सेल्फ-कस्टोडियल एम्बेडेड वॉलेट के ज़रिए होते हैं और ट्रांजैक्शन गैसलेस होती हैं, इसलिए गैस के लिए नेटिव टोकन रखने की ज़रूरत नहीं.

डेक्स ट्रेडिंग, Ethereum मेननेट, Solana, Ink, बेस, Optimism और Arbitrum पर ऑनचेन एसेट्स को सपोर्ट करती है.

शुरू करने से पहले

डेक्स ट्रेडिंग Kraken Pro वेब पर उपलब्ध है. शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप अपने Kraken Pro Account में साइन इन हैं.

डेक्स ट्रेडिंग ओपन करें और वॉलेट बैलेंस जांचें

  1. वेब पर Kraken Pro में साइन इन करें.
  2. बाईं साइडबार में ट्रेड करें बटन पर होवर करें, फिर डेक्स पर क्लिक करें.
  3. सुनिश्चित करें कि आपके डेक्स ट्रेडिंग वॉलेट में USDC का बैलेंस है. वॉलेट फ़ंड करने में सहायता चाहिए तो हमारी गाइड देखें.

स्वैप करने के लिए टोकन खोजें

डेक्स एसेट्स खोजना Kraken Pro पर मौजूद मार्केट सर्च जैसा ही है.

  1. Kraken Pro के ऊपरी-बाएं कोने में मार्केट खोजें बार पर क्लिक करें.
  2. इसके बाद डेक्स फ़िल्टर पर क्लिक करके डेक्स एसेट्स फ़िल्टर करें.
  3. इससे आपको केवल डेक्स एसेट्स दिखेंगी. यहां से, रिज़ल्ट विंडो के ऊपरी-दाएं कोने में नेटवर्क फ़िल्टर का उपयोग करके नेटवर्क के अनुसार भी फ़िल्टर किया जा सकता है.
  4. ट्रेड करने से पहले रिज़ल्ट में से टोकन चुनकर उसका पेज ओपन करें, जहां आप बेसिक जानकारी और कीमत चार्ट रिव्यू कर सकते हैं.

अपने टोकन स्वैप करें

  1. कॉइन पेज से आपको ऑर्डर फॉर्म दिखेगा. वह USDC राशि दर्ज करें जिसे आप ट्रेड करना चाहते हैं, या उस कॉइन की मात्रा जो आप खरीदना चाहते हैं.
  2. यह टाइप करने के बाद, ऑर्डर डिटेल्स विंडो में रेट, स्लिपेज प्रतिशत और अन्य जानकारी दिखने लगेगी. ट्रेड सबमिट करने से पहले इन डिटेल्स को ध्यान से जांचना जरूरी है.
  3. ऑर्डर से संतुष्ट होने पर, ऑर्डर फॉर्म में खरीदें या बेचें क्लिक करें. इससे आपके कॉइन खरीदने या बेचने के लिए ऑनचेन ट्रांजैक्शन शुरू हो जाएगा.

खरीदें या बेचें क्लिक करने के बाद प्रोसेसिंग में लगने वाला समय अलग-अलग हो सकता है, हालांकि आमतौर पर इसमें कुछ ही सेकंड लगते हैं.

अपना ऑर्डर कन्फर्म करें और ट्रैक करें

डेक्स ट्रेड शुरू होने के बाद, ट्रांजैक्शन आपकी स्क्रीन के निचले हिस्से में बैलेंस सेक्शन में पेंडिंग के रूप में दिखेगा. ट्रांजैक्शन पूरा होने पर (आमतौर पर कुछ सेकंड में), कॉइन आपके बैलेंस में सामान्य रूप से दिखने लगेंगे.

क्या आपको और मदद चाहिए?