क्रिप्टोकरेंसी डिपॉज़िट करने का प्रोसेसिंग समय

Last updated: 19 नव॰ 2025
Solana प्रोसेसिंग समय:

सुरक्षा कारणों से, हमें क्रिप्टोकरेंसी डिपॉज़िट के लिए उसके ब्लॉकचेन पर कई कन्फ़र्मेशन की ज़रूरत होती है, ताकि फ़ंड आपके अकाउंट में क्रेडिट किए जा सकें.

Litecoin पर MWEB (पेग-आउट सहित), Dash पर PrivateSend, CoinJoin या किसी अन्य ऑबफ़स्केशन टूल के ज़रिए भेजे गए क्रिप्टोकरेंसी डिपॉज़िट क्रेडिट नहीं किए जाएंगे और उनके खो जाने की संभावना रहती है.

क्रिप्टोकरेंसी की उपलब्धता

Kraken के कन्फ़र्मेशन से जुड़ी शर्तें

*नेटवर्क की स्थिति के आधार पर एक्ज़ीक्यूशन समय अलग-अलग हो सकता है, लेकिन यहां अनुमानित समय दिए गए हैं. ये समय अनुमान इस बात पर आधारित हैं कि ट्रांज़ैक्शन भेजे जाने के बाद, उसे पहले ही ब्लॉक में कन्फ़र्म कर लिया गया हो. अगर आपका ट्रांज़ैक्शन पहले ब्लॉक में कऩ्फर्म नहीं हुआ, तो नेटवर्क की स्थितियों के आधार पर इसमें काफ़ी ज़्यादा समय लग सकता है.

***ध्यान दें: अल्फ़ा चरण के दौरान सुरक्षा उपाय के तौर पर, लेयर 1 पर 7,200 कन्फ़र्मेशन (आमतौर पर लगभग 24 घंटे) पूरे होने के बाद ही फ़ंड, ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे.

ध्यान दें कि हम संबंधित ब्लॉकचेन पर ट्रांज़ैक्शन के कन्फ़र्म होने की गति पर असर नहीं डाल सकते.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जब कोई ट्रांज़ैक्शन नेटवर्क पर ब्रॉडकास्ट किया जाता है, तो उसे माइनर द्वारा ब्लॉक में शामिल होने का इंतज़ार करना पड़ता है. जब किसी ट्रांज़ैक्शन को माइन किए गए ब्लॉक में शामिल कर लिया जाता है, तो उस ट्रांज़ैक्शन को एक कन्फ़र्मेशन मिल जाता है. हर अगले ब्लॉक के साथ उस ट्रांज़ैक्शन के कन्फ़र्मेशन की संख्या बढ़ती जाती है.

डबल स्पेंडिंग के जोखिम से बचने के लिए, एक तय संख्या में कन्फ़र्मेशन पूरे होने तक फ़ंड क्रेडिट नहीं किए जाते (जैसा कि नीचे बताया गया है). जितने ज़्यादा कन्फ़र्मेशन मिलते हैं, ट्रांज़ैक्शन उतना ही पक्का और वापस न किया जा सकने वाला हो जाता है.

ब्लॉकचेन के आधार पर हर ब्लॉक अलग-अलग रेट पर मिलता है.

उदाहरण के लिए, Bitcoin ब्लॉकचेन पर, हर 10 मिनट में औसतन एक ब्लॉक माइन होता है, और Kraken क्लाइंट के अकाउंट में Bitcoin डिपॉज़िट को चार कन्फ़र्मेशन के बाद ही क्रेडिट करता है, जिसमें लगभग 40 मिनट लगते हैं. 

हालांकि, कभी-कभी Bitcoin माइनर्स को एक ब्लॉक (एक कन्फ़र्मेशन) माइन करने में 30 या 60 मिनट भी लग सकते हैं. यह Kraken के कंट्रोल से बाहर है.

Kraken पर डिपॉज़िट करने के लिए हर क्रिप्टोकरेंसी की न्यूनतम राशि अलग-अलग होती है.

क्या आपको और मदद चाहिए?